मुंबई, 29 मई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनका उत्साह कैसे बना रहता है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मॉनसून के मौसम में चाय और बन मस्का का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर भूमि ने सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बन मस्का और चाय ने मुझे दीवाना बना रखा है।" तस्वीरों में वह चाय के साथ बन मस्का का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
एक छोटे वीडियो में भूमि ने कहा, "बन, मस्का और चाय का कॉम्बिनेशन बेजोड़ है।"
भूमि के करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में अभिनय किया है, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
इस सीरीज में भूमि ने सोफिया शेखर का किरदार निभाया है, जो एक महत्वाकांक्षी युवती है और अपनी कंपनी रॉयल और बीबी को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।
निर्माता प्रियंका घोष ने भूमि की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस सीरीज के लिए कास्टिंग की बात सोची, तो सबसे पहले भूमि का नाम उनके मन में आया। उन्होंने बताया कि सोफिया के किरदार के लिए जो गुण चाहिए थे, वे सभी भूमि में मौजूद थे।
प्रियंका का मानना है कि भारत में सशक्त महिलाओं को स्वीकार करना एक चुनौती है। भूमि में कोमलता और संवेदनशीलता दोनों हैं, जो इस किरदार को जीवंत बनाती हैं।
प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज एक शाही परिवार पर आधारित है। इसका प्रीमियर 9 मई को नेटफ्लिक्स पर हुआ और 28 मई को इसके दूसरे सीजन की घोषणा की गई।
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार
फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैंने भारत और पाकिस्तान को इस तरह लड़ने से रोका